इटावा। अमृतसर स्पेशल ट्रेन शुक्रवार देर रात लखनऊ से होते हुए अमृतसर जा रही थी। इस दौरान लखनऊ के रकावगंज निवासी 15 वर्षीय किशोर परिजनों से नाराज होकर ट्रेन में बैठ गया। इस दौरान वह एस-1 कोच में बैठ गया। टीईटी मनीष पांडेय व लवनेश तिवारी ने किशोर से पूछताछ की। तो उसने परिजनों से नाराज होकर घर से चले जाने की जानकारी दी। टीईटी ने इसकी सूचना टूंडला कंट्रोल रूम को दी। स्पेशल ट्रेन के इटावा जंक्शन पर पहुंचने एसआई संतोष कुमार ने किशोर को ट्रेन से उतार परिजनों को सूचना दी। इस दौरान किशोर को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया। शनिवार को चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधि मोहित मिश्रा ने एसआई हीराचंद्र मीणा की मौजूदगी में किशोर को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। (संवाद)