फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नानचाकू खिलाड़ियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
चयनित राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को दक्षता प्रमाणपत्र प्रदान करते पदाधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से दादानगर स्थित कोपे इस्टेट सभागार में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें नानचाकू एशिया टूर्नामेंट के विजयी और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र बांटे गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सीनियर काता प्रतियोगिता में प्रथम रहे आशुतोष गुप्ता, द्वितीय पलक दिवाकर, तृतीय रहे निवराज कुमार व मुकुंद वर्धन को सम्मानित किया गया। जूनियर काता में प्रथम रहे अथर्ववीर, द्वितीय लक्ष्मीपाल, तृतीय रहे संकल्प व अभिजीत और फ्रीस्टाइल जूनियर में प्रथम रहे अथर्ववीर, द्वितीय तनिष्क, तृतीय रहे लक्ष्मीपाल व प्रज्ञानवर्धन को पुरस्कृत किया गया।

इसके साथ वर्ल्ड नानचाकू संगठन की ओर से आयोजित गोल्डन कमबोट टूर्नामेंट के विजेताओं को पदक व प्रमाणपत्र दिए गए। मुख्य अतिथि एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. रोहित सक्सेना, राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कपूर, अध्यक्ष सुरेश पुरी ने सभी प्रतिभागियों को पदक व प्रमाणपत्र दिए।
विज्ञापन


इस मौके पर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी व संस्थापक बाबुल वर्मा, राष्ट्रीय टेक्निकल डायरेक्टर राज प्रकाश शर्मा, राष्ट्रीय सहसचिव जगत बाबू शर्मा, यूपी सचिव योगेंद्र कुमार शर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें