फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चिकित्सा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए एनएएमएस सेल शुरू

विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एन ए एम एस सेल का उद्घाटन करते लखनऊ मेडिकल कॉलेज के डॉ राजेन्द्र प्रस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज सेल की शुरूआत की गई। उद्घाटन लखनऊ मेडिकल कॉलेज के पल्मोनरी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उपप्राचार्य डॉ. रिचा गिरी ने कहा कि इससे राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक और अनुसंधान में मौके बढ़ेंगे। सेल की नोडल अधिकारी डॉ. रेनू गुप्ता ने बताया कि सेल का उद्देश्य फैकल्टी, रेजिडेंट्स एवं स्नातकोत्तर छात्रों को एनएएमएस की शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ना, अनुसंधान को प्रोत्साहन देना और राष्ट्रीय स्तर पर विद्वानों के साथ संवाद का मंच प्रदान करना है। संस्था देश में चिकित्सा विज्ञान और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम करती है। संस्था अब सीएमई, संगोष्ठी और कार्यशालाएं आयोजित कर नई तकनीकों से अवगत कराएगी। शोधकर्ताओं को कार्यक्रमों के माध्यम से सहयोग प्रदान करेगी। संचालन प्रोफेसर डॉ. शालिनी मोहन ने किया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें