संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी और 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में महिला की तहरीर पर तीन दंपतियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। किदवईनगर वाई ब्लॉक निवासी श्वेता खन्ना ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि कानपुर देहात के रनिया फत्तेपुर रोशनाई में उनका होटल है। इसके मालिक उनके दिव्यांग पति राहुल खन्ना व देवर राजेश हैं। होटल की आधी संपत्ति पहले बिक चुकी थी। आरोप है कि इसकी जानकारी होने पर कानपुर देहात के तीन सगे भाई महेंद्र सिंह चंदेल, देवेंद्र व धर्मेंद्र और उनकी पत्नियों अंजू, नीतू, सुधा ने कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी करते हुए पति और देवर से बिक्री समझौता बनवा लिया। इसी के सदमे में पति राहुल की जान चली गई। वह 10 जून को वह न्यायालय में बयान देने गई तो आरोपियों ने बदमाशों से अभद्रता कराई और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। थाने में शिकायत न होने पर कोर्ट की शरण ली। एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि तीन दंपतियोंं पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।