फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्थायी कर्मियों की सूची से हटाए गए घूस लेने वाले बाबू, चपरासी के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नगर निगम कार्मिक विभाग ने घूस लेते पकड़े गए बाबू और अभद्रता करने वाले चपरासी के नाम स्थायी कर्मचारियों की सूची से हटा दिए हैं। नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने शनिवार को संशोधित सूूची को मंजूरी देे दी। यह कार्यवाही अमर उजाला में शनिवार को मामला प्रकाशित होने के बाद की गई। उधर, इस मामले में कुछ अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका के मद्देनजर जांच भी शुरू की गई है।
विज्ञापन

नगर निगम कार्मिक विभाग ने 223 सफाई कर्मियों के स्थायीकरण का आदेश जारी करते सूची जारी की थी। इसमें क्रम संख्या - सात में राजेश यादव का नाम था। राजेश को पिछले साल अगस्त में सतर्कता विभाग की टीम ने कार्यालय में घूस लेते समय पकड़ा था। उस समय वह अपर नगर आयुक्त-प्रथम के पीए का काम देख रहा था। जेल जाने के बाद निलंबन हुआ था। इसी तरह, स्थायीकरण प्राप्त करने वाले कर्मचारियों की सूची में क्रम संख्या - 32 में शामिल राजेश शुक्ला का नाम भी सूची से हटा दिया गया। नगर निगम कर्मिक विभाग के प्रभारी विद्या सागर यादव ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें