फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Namaz in School: परिषदीय स्कूल में बच्चों से पढ़वाई नमाज, बीईओ ने मांगा स्पष्टीकरण, जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 21 Apr 2023 07:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: भरावन विकास खंड के परिषदीय स्कूल में बच्चों को नमाज अदा कराने का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो पर लोगों ने नाराजगी जताई है, तो वहीं बीईओ ने शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में भरावन विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय कटका भटपुर में छात्र -छात्राओं को ईद के त्योहार पर नमाज अदा करने का वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों ने नाराजगी जताई। बीईओ ने संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय, कटका भटपुर में छात्र-छात्राओं को नमाज अदा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने खासा नाराजगी व्यक्त की है। वीडियो में स्कूल के बच्चें ईद का त्योहार मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वहीं, वीडियो वायरल होने पर ग्रामीणों और अभिभावकों ने नाराजगी व्यक्त की और खंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई। शिक्षिका ने वायरल वीडियो के विषय में लिखा की जैसे होली और अन्य त्योहार के बारे में बच्चों को बताया जाता है।

विज्ञापन
Trending Videos

शिक्षिका ने बच्चों को ईद के बारे में बताया
उसी तरह से ईद के बारे में बच्चों को बताया गया है। इंचार्ज अध्यापक अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय की शिक्षिका रीना राना ने क्लास रूम में बच्चों को टोपी, पायजामा, कुर्ता पहनाकर बच्चों को ईद के त्योहार के बारे में जानकारी दी थी।
विज्ञापन

बीईओ ने जारी किया नोटिस
बीईओ रामकुमार द्विवेदी ने बताया इंचार्ज अध्यापक को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि विद्यालय में हर त्योहार पर बच्चों को उससे जुड़ी जानकारी दी जाती है। उसी तरह ईद पर भी बच्चे अभिनय कर रहे थे। खंड शिक्षा अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें