हरदोई जिले में कोरोना वायरस रफ्तार में बढ़ रही है। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में एक सीएचसी अधीक्षक व पुलिस कर्मी समेत 10 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक 72 नए मरीज संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें 42 सक्रिय हैं। सीएमओ डॉक्टर राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में राम मनोहर लोहिया लखनऊ और बीएसएल टू लैब सीएचसी सुरसा में 10 लोगों के कोरोना की पुष्टि हुई है।
इनमें कोथावां सीएचसी अधीक्षक भी शामिल हैं। पड़रा माधौगंज की 27 वर्षीय महिला, हरपुरा माधौगंज की 10 वर्षीय बालिका, पुरनामऊ मल्लावां क्षेत्र की 64 वर्षीय महिला, बिंदौरी नेवादा बिलग्राम का 18 वर्षीय युवक, सुरसा के अक्षरामऊ की 45 वर्षीय महिला, सियरहना माधौगंज की 32 वर्षीय महिला, सेवालापुरवा मल्लावां की 27 वर्षीय महिला, एसपी ऑफिस का 30 वर्षीय सिपाही व कपूरापुर चौधी हरियावां का 19 वर्षीय युवक शामिल है।