फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh Mela 2019: शाही स्नान करने पहुंचे आग बबूला नागा साधुओं ने किया स्नान का बहिष्कार, दी चेतावनी

Wed, 16 Jan 2019 11:51 AM IST
kapil kumar यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

कुंभ में प्रयागराज में आज पहला शाही स्नान बड़ी धूमधाम से हुआ वहीं फर्रुखाबाद जिले में मकर संक्रांति पर शाही स्नान के लिए आए नागा साधुओं का खून गंगा में गिरने वाले नालों को देखकर खौल उठा। नागाओं ने कहा अगर रामनगरिया मेला शुरु होने से पहले गांगा में गिरने वाले नालों को नहीं रोका गया तो वो किसी भी हद तक जा सकते हैं। इतना ही नहीं नागाओं ने इस दौरान शाही स्नान का भी बहिष्कार कर दिया।

श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा हमेशा की तहर मकर संक्रांति पर रामनगरिया में शाही स्नान करता है। इस अखाड़े से जुड़े नागा साधु पूर्वान्ह उस समय आंदोलित हो गए जब उन्हें पता लगा कि गंगा नदी की शुद्धता के लिए प्रशासन की ओर से सिर्फ खानापूरी की जा रही है। सुबह पूरे जोश के साथ स्नान करने की तैयारी कर साधु-संतों ने गंगा के आसपास गंदगी व प्रदूषित जल देख बहिष्कार का ऐलान कर दिया। नागा साधुओं के शाही स्नान का बहिष्कार करने से वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए।

विज्ञापन


प्रशासन ने इस दौरान साधु संतों को मनाने का भी प्रयास किया लेकिन उन्होंने किसी की एक न सुनी। साधु संतों ने कहा कि जिस भागीरथी को पृथ्वी पर लाने के लिए न जाने कितने यत्न किए गए उसे प्रदूषित किया जा रहा है। इसे जल्द से जल्द साफ कराना और इसमे गिरने वाले नालों पर रोक लगाना प्रशासन का काम है लेकिन प्रशासन ने शाही स्नान से पहले गंगा के घाटों पर फैली हुई गंदगी को भी साफ करना जरूरी नहीं समझा। इसके कतई बर्दश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें