फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तीन महीने में पूरी होगी नफीस काॅम्प्लेक्स की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कोपरगंज अग्निकांड में जले नफीस कॉम्प्लेक्स की मरम्मत का काम तीन महीने में पूरा हो जाएगा। बरसात खत्म होने बाद एआर-मसूद कॉम्प्लेक्स की नई बिल्डिंग का काम शुरू कराने की तैयारी की जा रही है। डेढ़ साल से बिल्डर और व्यापारियों के बीच चल रहा विवाद खत्म हो गया है। सुपर हमराज कॉम्प्लेक्स की मरम्मत का काम छह महीने में पूरा होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन



30 मार्च 2023 की रात शहर की रेडीमेड-होजरी कपड़ों की सबसे बड़ी मंडी में कानपुर का सबसे बड़ा अग्निकांड हुआ था। इस अग्निकांड में एक के बाद एक पांच टॉवर आग की चपेट में आ गए थे। इस अग्निकांड में 570 से ज्यादा कारोबारियों की एक हजार से ज्यादा दुकानें जल गई थीं। 2500 करोड़ का नुकसान हुआ था।

यूपी गारमेंट मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन के संरक्षक सरदार गुरुजिंदर सिंह ने बताया कि एआर और मसूद काॅम्प्लेक्स की नई बिल्डिंग के लिए नक्शा दाखिल किया जा चुका है। नक्शा पास होने के बाद जल्द ही भूमि पूजन किया जाएगा। हालांकि निर्माण कार्य बरसात के बाद ही शुरू कराएंगे।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि निर्माण के लिए दुकानदार कमेटी में धन जमा कराएंगे। प्रति दुकानदार 2.5 लाख खर्च आने का आकलन किया गया है। उन्होंने बताया कि हमराज काॅम्प्लेक्स के संबंध में अभी तक कोई निर्णय नहीं हो सका है। सुपर हमराज काॅम्प्लेक्स की मरम्मत छह महीने में और नफीस काॅम्प्लेक्स की मरम्मत तीन महीने में पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें