फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटी कटने से दहशत, पुलिस बोली अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं

Fri, 04 Aug 2017 06:00 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
चोटी काटने की दहशत राजस्थान, दिल्ली से लेकर अब यूपी तक आ पहुंची है। इसी बीच अफवाहों का बाजार थमने के नाम ही नही ले रहा है। ताजा मामला यूपी के हमीरपुर में सामने आया है....
विज्ञापन
 

हमीरपुर में मह‌िला की चोटी कट कर ग‌िरी - फोटो : अमर उजाला
देर रात हमीरपुर में चोटी काटने कि दहशत ने रात भर ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बना दिया है। हमीरपुर के भरूआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के निवासी रंजीत कुशवाहा पत्नी बंसती (48) बीती रात अपनी बिटीया विनिता के साथ घर के भीतर एक कमरे में सो रही थी। सवेरे जब उनकी आंख खुली तो बसंती ने देखा उनकी चोटी कटकर नीचे ग‌िरी हुई थी। यह देखकर महिला कि चीख निकल गई।

कुछ ही देर बाद गांव में यह बात आग की तरह फैल गई। इस ताजा मामले की सभी जगह चर्चा होने लगी। महिला के कटे बाल देखने के लिए आस-पास के गांवो के लोगों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन

डेमो पिक
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुऐ जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है, जल्द ही इन घटनाओं को काबू किया जाएगा और दोषी को सख्त से सख्त सजा दि जाएगी। चोटी कटकर ग‌िरने के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच अफवाहों का बजार भी गर्म है।
  चोटी कटने की घटना की अफ़वाहों पर ध्यान न दिए जाने के सम्बन्ध में ADG (L&O) उoप्रo का वक्तव्य- https://t.co/6bbANKmYR7 #uppolice pic.twitter.com/Zvuny4avp9 — UP POLICE (@Uppolice) August 3, 2017
ऐसे में पुल‌िस ने पहले ही आदेश जारी कर द‌िए हैं क‌ि इस तरह की अफवाह फैलाने वालों के ख‌िलाफ कार्रवाई अवश्य करें। अब यूपी के डीजीपी ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया है कि अफवाह फैलाने वाले जेल भेजे जाएंगे. ट्वीट करके बाकायदा अडवायजरी जारी की गई है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें