फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग बूथ पर पूर्व सांसद अन्नू टंडन को लगा 'बड़ा झटका', बोलीं-'कभी एेसा नहीं हुअा'

Wed, 22 Nov 2017 05:21 PM IST
प्रशांत कुमार द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
वोटरलिस्ट में नाम कटा होने पर अन्नू टंडन ने दी अपनी तीखी प्रतिक्रिया
विज्ञापन
निकाय चुनाव मतदान के दौरान यूपी के उन्नाव में सांसद के अलावा पूर्व सांसद को भी बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद अन्नू टंडन न‌िकाय चुनाव में जब वाेट डालने पहुंचीं ताे मतदाता सूची में अपना नाम न हाेने से हैरान रह गईं।
विज्ञापन


मतदाता सूची से नाम कटा हाेने काे कांग्रेस की पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने साज‌िश करार द‌िया है। उन्होंने कहा ‌क‌ि इस घटना काे क‌िसी साज‌िश के तहत अंजाम द‌िया गया है। उन्नाव से 15वें लाेकसभा चुनाव में कांग्रेस से सांसद चुनी गईं अन्नू टंडन न‌िकाय चुनाव में जब वाेट डालने पहुंची ताे मतदाता सूची में अपना नाम ना हाेने से हैरान रह गई। अनु ने बताया क‌ि वाे ‌कई सालाें से वाे वाेट देने अा रहीं हैं पर कभी एेसा नहीं हुअा क‌ि सूची से उनका नाम गायब कर द‌िया गया हाे। यह पहली बार है जब उन्हें वाेट नहीं डालने द‌िया गया। अनु ने मतदाता सूची से नाम कटा हाेने काे गहरी साज‌िश बताया है। अन्नू ने कहा क‌ि उनका पूरा पर‌िवार वाेट डालने अाता है। सूची में मेरा नाम छाेड़ कर सभी का नाम है। यह हरकत क‌िसी की चाल नजर अाती है। 

मतदाता सूची से नाम कटने की उन्होंने डीएम से श‌िकायत की है। इस साज‌िश में जाे भी शाम‌िल है उसे सजा म‌िलनी चाह‌िए। साक्षी महराज का सूची से नाम कटा हाेने के सवाल पर उन्होंने कहा क‌ि वाे ताे कभी कहीं से ताे कभी कहीं से वाेट डालते हैं। प‌िछली बार उन्होंने कहीं और से वाेट डाला था अाैर इस बार उन्नाव से वाेट डाल रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें