फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ससुराल पक्ष और जिसने मेरी शादी कराई, इन लोगों ने बहुत प्रताड़ना दी...

Sun, 22 Sep 2024 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-डीएम साहब से निवेदन है कि खेतों पर रास्ता खुलवा दिया जाए
विज्ञापन

-दो मिनट की वीडियो में अर्पित ने डीएम और सपा नेताओं से लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। पत्नी और ससुरालियों से प्रताड़ित होकर फंदा लगाने से पहले युवक ने दो मिनट का वीडियो बनाया। उसमें गांव चक रोड का कब्जा व बहन के इलाज के लिए डीएम से गुहार लगाई। साथ ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व शिवपाल यादव से परिवार की मदद करने की गुहार लगाई।
अर्पित यादव ने वीडियो में कहा कि... ससुराल पक्ष और जिसने मेरी शादी कराई है, इन लोगों ने बहुत प्रताड़ना दी मुझे, ससुराल वालों ने मुझे जेल में डलवाने की धमकी दी। दहेज हत्या में फंसाने की काफी बार कोशिश की, सभी मेरे परिचित नेताओं मेरे परिवार का ध्यान रखना, और खासकर मेरे गांव वाले अबतक मेरे परिवार को परेशान करते रहे। वह चक रोड खेतों के लिए रास्ता है, उसपे जो कब्जा था, दो पार्टियां उसपर कब्जा किए थीं, उसको खुलवा दिया जाए। खेतों के लिए रास्ता कर दिया जाए, बस यही डीएम साहब से निवेदन है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, डीएम साहब आर्थिक मदद करें, माननीय अखिलेश यादव जी, माननीय शिवपाल यादव जी आप भी मेरे परिवार की मदद करें। मेरी बहन की तबीयत बहुत खराब है, उसका इलाज कराया जाए, कई लाख रुपया खर्च हो गया, वह ठीक नहीं हुई। किसी बड़े हॉस्पीटल में सरकार द्वारा इलाज करा दिया जाए, और मेरे परिवार की सहायता कर दी जाए, ठीक है सभी को राम-राम...।
विज्ञापन
विज्ञापन

............................................................
मायके जाने के लिए पत्नी ने किया था झगड़ा
पिता राजेश यादव ने बताया कि पुत्र वधू जल्दी-जल्दी मायके जाती थी। शुक्रवार को भी मायके जाने के लिए अर्पित से झगड़ा किया था। अर्पित के एक आठ माह का पुत्र सिद्धार्थ भी है। पिता ने बताया कि उनकी बेटी नेहा यादव को नींद में चलने की बीमारी है। उसको चक्कर भी आते हैं। उसका काफी समय से इलाज चल रहा है। घटना के बाद बहन, भाई लक्की यादव व मां गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें