फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एमवीएम धुरंधर्स, बीके कॉम्बैटेंट और फॉर्चून लायंस जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। एमराल्ड गार्डन प्रीमियर लीग (ईजीपीएल) सीजन-2 में गुरुवार को खेले गए तीन मैचों में एमवीएम धुरंधर्स, बीके कॉम्बैटेंट और फॉर्चून लायंस ने जीत हासिल की। पहले महिला मुकाबले में एमवीएम धुरंधर्स ने उन्नति अपराइजर को 10 विकेट से हराया। वहीं बीके कॉम्बैटेंट ने कनिष्क हिटर्स को 32 रन से और फॉर्चून लायंस ने एसआरए स्ट्राइकर्स को एक विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन



एमराल्ड गार्डन सोसाइटी परिसर में खेले गए पहले मैच में उन्नति अपराइजर टीम ने सात ओवर में 69 रन बनाए। इसमें श्रेया ने 18 और स्वाति ने 13 रन जोड़े। गेंदबाजी में शालू गोयल, श्वेता जिंदल और स्तुति ने एक-एक विकेट लिया। वहीं, एमवीएम धुरंधर्स ने 8.4 ओवर में दो विकेट पर 70 रन बनाकर मैच जीता। टीम से नैना ने 11 और नैना जैन ने 10 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में गरिमा और नंदिनी ने एक-एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए नैना जैन को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मुख्य अतिथि दिव्या भांडोह ने प्रदान किया।

दूसरे मैच में बीके कॉम्बैटेंट ने 16 ओवर में छह विकेट पर 226 रन बनाए। टीम से आदि ने 42 और मोहित शुक्ला ने 28, प्रदीप खंडेलवाल ने 13 रन की पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में गौरव ने दो विकेट लिए। इसके बाद उतरी कनिष्क हिटर्स की टीम 15.5 ओवर में 194 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से अपूर्व ने 37 और गौरव ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रदीप खंडेलवाल ने तीन, आदि, गौरव और मयंक ने दो-दो विकेट लिए। प्रदीप खंडेलवाल को मैन ऑफ द मैच का खिताब राजकुमार राठी ने दिया।
विज्ञापन


तीसरे मैच में एसआरए स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में नौ विकेट पर 200 रन बनाए। टीम से राजकुमार ने 39 और सिद्धार्थ ने 33 रन बनाए। गेंदबाजी में गौरव जैन ने तीन, हनी और अनिमेष ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, फॉर्चून लायंस ने 14.2 ओवर में नौ विकेट पर 201 रन बनाकर जीत हासिल की। टीम से संचित और अनिमेष ने 40-40 तथा शुभम ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में ऋषभ ने चार विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए अनिमेष गुप्ता को मैन ऑफ द मैच का खिताब अनूप साहू ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें