फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहीनबाग में प्रदर्शन कर रहे मुसलमान भाजपा की कर रहे मार्केटिंग: प्रवीण तोगड़िया

Mon, 24 Feb 2020 03:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। तोगड़िया ने कहा कि शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन जानबूझकर कराया जा रहा है। शाहीनबाग में सीएए, एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे मुसलमान भाजपा की मार्केटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


वह किदवई नगर के आनंदपुरी में आयोजित संगठन की राष्ट्रीय महिला परिषद संगोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जब गुजरात में आठ लाख लोगों के पटेल आंदोलन को पुलिस खत्म करा सकती है, तो शाहीन बाग तो कुछ नहीं है। 450 वर्षों के संघर्ष के बाद राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया तो शुरू हो गई लेकिन देश से रामराज्य गायब है।
 
विज्ञापन

देश में गरीबी बढ़ रही है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, किसान कर्ज से दबे हैं और महिलाएं असुरक्षित हैं। बताया कि उनका संगठन इन्हीं सब कमियों को दूर करने के लिए काम कर रहा है। इसके लिए राष्ट्रीय किसान परिषद, राष्ट्रीय छात्र परिषद, राष्ट्रीय महिला परिषद का गठन किया गया है। 

बताया कि कानपुर से परिषद की तरफ से एक मुट्ठी अनाज अभियान शुरू किया गया है। यहां के पांच हजार परिवारों से एक-एक मुट्ठी अनाज लेकर उसे गरीबों में बांटा जाएगा। यह पूरे देश में चलेगा। इस अवसर पर रामजी, राजनारायण सिंह, अरविंद सिंह, उमाशंकर, आशा गुप्ता, उमा खंडेलवाल, ऊषा गुप्ता आदि रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें