फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाल: कुएं में गिरे गोवंश को देख पसीजा इन मुस्लिम युवाओं का दिल, बचाने के लिए खेले जान पर

Wed, 31 May 2017 08:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
महोबा के चरखारी में कुएं में गिरे गोवंश को बचाने के लिए मुस्लिम युवा अपनी जान पर खेल गए। महोबा के चरखारी में लड़ते-लड़ते कुएं में गिरे गोवंश को इन मुस्लिम युवाओं ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवाओं के इस जज्बे की लोगों ने सराहना की है। 
विज्ञापन


कस्बा चरखारी के गोलाघाट नयापुरा में प्राचीन कुएं के समीप दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। लड़ते- लड़ते एक सांड़ कुएं में गिर गया। जानकारी मिलते ही दो दर्जन से अधिक मुस्लिम युवाओं ने कुएं में उतरकर रस्सी से सांड़ को बाहर निकालने का प्रयास किया। बाद में युवाओं ने नगर पालिका से जेसीबी मंगवाई। रस्सी के सहारे जेसीबी से सांड़ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

एक घंटे की मशक्कत के बाद युवाओं ने राहत की सांस ली। इस दौरान पूर्व सभासद ने कहा कि गोवंश की सुरक्षा करना सभी का कर्तव्य है। इसे मजहब से न जोड़ा जाए। गोवंश को बाहर निकालने वालों में दिलशाद खां, शरीफ, हातिम खां, फारुख आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें