फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में गिरकर फंस गई थी गाय, मुस्लिम युवकों ने किया ये नेक काम

Mon, 30 Oct 2017 05:34 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
एक तरफ देश और प्रदेश की राजनीति में जहां गाय को लेकर सांप्रदायिक बहस छिड़ी है, वहीं शहर में मुस्लिम युवकों ने तालाब में गिरी गाय की जान बचाकर समाज में लोगों को अनूठा संदेश दिया है।
विज्ञापन


कन्नौज/छिबरामऊः रविवार शाम नगर के मोहल्ला ऊंचा स्थित जिमी के तालाब में देर शाम एक गाय गिरकर फंस गई। मोहल्ले के लोगों ने घटना की सूचना डायल 100 पर दी, जिस पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब हाथ खड़े कर दिए तो मोहल्ले के ही अफरोज आलम, अजहरुद्दीन, फैजान, सैमुल खान व सलीम आदि युवक तालाब में कूद गए और रस्सी के सहारे गाय को किनारे पर ले आए।

इसके बाद गाय को सकुशल बाहर निकाल लिया। इतना ही नहीं मुस्लिम युवकों ने गाय को चारा खिलाया। पुलिस समेत नगर के लोगों ने इन युवकों की बहादुरी की प्रशंसा की है। पुलिस के मुताबिक गाय को नगर की एक गौशाला की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें