योगी आदित्यनाथ ने जैसे ही उत्तर प्रदेश के सीएम पद की शपथ ली, ये चर्चाएं जोर पकड़ने लगी कि इसे लेकर मुस्लिम समाज में जबरदस्त रोष फैला रहा है। लेकिन इसी समुदाय के बहुत से लोग योगी के सीएम बनने पर अपनी खुशी खुलकर जाहिर कर रहे हैं। इनका कहना है उन्हें योगी से बहुत उम्मीदें हैं।
विधि-विधान से मंदिर में पूजन अर्चन भी किया
लड्डू का प्रसाद
योगी आदित्यनाथ को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर हमीरपुर रोडवेज डिपो के कर्मचारी यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष तारिक हुसैन ने विशेष तौर पर 21 किलो का लड्डू का प्रसाद बंटवाया। यही नहीं डिपो में स्थित मंदिर में उन्होंने पदाधिकारियों के साथ मिलकर विधि-विधान से पूजन अर्चन भी किया।
इसी के बाद 21 किलो लड्डू का प्रसाद वितरित कर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में चालक कालीचरन तिवारी ने कहा कि योगी के सीएम बनने पर हम कर्मचारियों को नियमित होने की आस जगी है।
इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजकुमार शुक्ला, राजनारायण तिवारी, अनुराग मिश्रा, प्रेमचंद सोनकर, रणविजय सिंह, गयासुद्दीन, अनिल कुमार पांडेय, दिवाकर मिश्रा, हरीओम अवस्थी, प्रवेश त्रिपाठी, अतर सिंह सहित अन्य ने गले मिलकर योगी के सीएम बनने पर हर्ष जताया।