मुस्लिम जोड़े ने हिन्दू रीति रिवाज से रचा विवाह
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बिधनू के कठेरुआ गांव में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहां एक मुस्लिम जोड़े ने निकाह न कर हिंदू रीति रिवाज से शादी की। मौका था मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का। इसमें इस मुस्लिम जोड़े ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हिंदू रीति-रिवाज से शादी की तो वहां मौजूद हर शख्स की जुबां से सदा सुहागन रहो का आर्शीवाद मिला।
हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर इस मुस्लिम जोड़े ने धार्मिक सौहार्द्र की मिसाल पेश की, जबकि यहां पर 112 जोड़ों की शादियां हुईं। इसमें आए सात मुस्लिम जोड़ों में छह जोड़ों का निकाह बाकायदा काजी साहब ने कराया, लेकिन एक जोड़ा पूरे समारोह में आकर्षण का केंद्र बना रहा।