फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मुस्कान की अर्धशतकीय पारी से सेंट्रल जोन की शानदार जीत

विज्ञापन
मुस्कान - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की सीनियर वुमंस इंटर जोनल वनडे ट्रॉफी में सेंट्रल जोन ने ईस्ट जोन को सात विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत में यूपीसीए की खिलाड़ी और अलीगढ़ की रहने वाली मुस्कान मलिक ने नाबाद 50 रन की निर्णायक पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सीओई मैदान पर खेले गए मुकाबले में ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में 160 रन बनाए। टीम की ओर से मीता पॉल ने 34, माधुरी मेहता ने 22 और बिदिशा डे ने 21 रन का योगदान दिया। सेंट्रल जोन की गेंदबाजी में एसएस कलाल ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि पूजा और प्रेमा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जवाब में सेंट्रल जोन की टीम ने लक्ष्य को 38 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की ओर से मुस्कान मलिक ने नाबाद 50 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा शिप्रा गिरी ने 40, नुसरत प्रवीन ने 29 और कीर्ति गुप्ता ने 20 रन बनाए। ईस्ट जोन की ओर से जिंतीमणि, बिदिशा डे और साईका ने एक-एक विकेट लिया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मुस्कान मलिक को वुमन ऑफ द मैच चुना गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें