फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: आईआईटीयंस के बीच म्यूजिक डायरेक्टर विशाल-शेखर ने ऐसे मचाया धमाल 

Tue, 31 Oct 2017 07:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
आईआईटी कानपुर में म्यूज‌िक डायरेक्टर व‌िशाल शेखर
आईआईटी कानपुर में चल रहे कल्चरल फेस्टिवल ‘अंतराग्नि- 2017’ रविवार को म्यूजिक के नाम रहा। कई दिनों से इंतजार कर रहे युवाओं के सामने जैसे ही म्यूजिक डायरेक्टर विशाल और शेखर ने स्टेज पर कदम रखा हर किसी ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया। दोनों गायकों ने ‘बचना ऐ हसीनों लो मैं आ गया’... ‘सलाम नमस्ते सलाम नमस्ते’.. जैसे गीत गुनगुनाते हुए संगीत का सिलसिला शुरू किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
विशाल ददलानी
काला चश्मा और आर्मी जैसी ड्रेस में विशाल और काली जैकेट व नीली जींस में शेखर ने जैसे ही स्टेज पर एंट्री की मैदान सीटियों की आवाज से गूंज उठा। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, समेत दूर-दराज से आए छात्र-छात्राएं दोनों की एक झलक पाने के  लिए काफी उत्सुक दिखे।
 
विज्ञापन

3 of 6
म्यूजिक डायरेक्टर शेखर
दोनों म्यूजिक डायरेक्टर ने ‘मेरे रश्के कमर  तूने पहली नजर’... ‘ये जो जोरा जोरी, ये मस्ती थोड़ी थोड़ी’... जैसे गीतों के बाद एक के बाद एक धमाकेदार गाने गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आईआईटीयंस ने वंस मोर वंस मोर कहकर दोबारा गाना गाने का अनुरोध किया।
 

4 of 6
म्यूजिक डायरेक्टर शेखर
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भी दोनों के गीतों को फालो किया। रंग बिरंगी जगमगाती लाइट और धमाकेदार साउंड से गूंजते मैदान पर आईआईटीयंस देर रात तक थिरकते रहे।
 
विज्ञापन

5 of 6
म्यूजिक डायरेक्टर विशाल
सभी ने उनके हर गानों को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। मिर्ची आरजे मैडी और आरजे जीत ने मजाकिया अंदाज में एंकरिंग कर लोगों को खूब गुदगुदाया। सैकड़ों की संख्या में छात्र कार्यक्रम समापन तक नाचते झूमते रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आईआईटीयंस के बीच म्यूजिक डायरेक्टर पहुंचे म्यूजिक डायरेक्टर
सेल्फी लेने की मची होड़ 
अंतराग्नि की यादों को संजोए रखने के लिए युवाओं ने फोटोग्राफी और सेल्फी ली। किसी ने मैदान में प्रैक्टिस के दौरान फोटो शूट किया तो कोई कार्यकम के बाद जीत का जश्न मनाया। सभी ने प्रमाण पत्र और शील्ड के साथ हिप हिप हुर्रे के नारे लगाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें