इटावा। लंबी दूरी की ट्रेनों का बिलंब से आने का सिलसिला जारी है। दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक की ट्रेनें इटावा जंक्शन पर कई घंटे देरी से आई। इसमें महानंदा एक्सप्रेस एक घंटा नौ मिनट, मूरी एक्सप्रेस तीन घंटा 40 मिनट, बीकानेर एक्सप्रेस एक घंटा 35 मिनट, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस एक घंटा 42 मिनट, गोमती एक्सप्रेस एक घंटा 47 मिनट, लखनऊ-दिल्ली शताब्दी 47 मिनट देरी से स्टेशन पर पहुंची। ठंड में कई ट्रेनों के लेट रहने से बच्चे, महिलाएं व बुजुर्गों को काफी परेशानी हुई।