फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू से टाटा नगर जाने वाली मूरी एक्सप्रेस का भीषण गर्मी में एसी हुआ खराब, हंगामा और चेनपुलिंग

Fri, 14 Jun 2019 08:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एसी फेल होने पर यात्रियों ने काटा हंगामा की चेनपुलिंग - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जम्मू से टाटा नगर जाने वाली मूरी एक्सप्रेस के एसी कोच में कूलिंग न होने पर शुक्रवार को यात्रियों ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर हंगामा किया। ट्रेन डेढ़ घंटे तक कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर खड़ी रही। कानपुर सेंट्रल आने से पहले ट्रेन के एसी थर्ड कोच बी-3 में शिकोहाबाद स्टेशन के पास ही कूलिंग होना बंद हो गई थी।
विज्ञापन


इसकी शिकायत कोच अटेंडेंट और टीटीई के माध्यम से रेलवे कंट्रोल रूम को की गई। गर्मी में परेशान यात्री किसी तरह शाम 4:27 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचे। पांच मिनट बाद भी कोई कर्मचारी कोच की समस्या को अटेंड करने नहीं आया और ट्रेन आगे बढ़ने लगी।

इससे नाराज यात्रियों ने चेनपुलिंग कर दी और ट्रेन से बाहर निकलकर हंगामा करने लगे। इसके बाद स्टाफ पहुंचा और कोच की बैटरी चार्ज की। कोच में कूलिंग होने के बाद यात्री संतुष्ट हुए। ट्रेन शाम 5:50 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें