फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा और नातिन की गला घोंटकर हुई हत्या 

Sat, 13 May 2017 10:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-साथ में मरे मिले तीन अन्य की मौत का कारण स्पष्ट नहीं 
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ही परिवार की पांच लोगों की हुई संदिग्ध मौत के मामले मेें पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया संपत्ति को लेकर हत्या करने का मामला सामने आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विकलांग कुसमा और उसकी नातिन रामलली की मौत गला घाेंटने से होना आया है। जबकि कृष्णपाल सिंह, रानी व रामलली की छह माह बालिका की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। इन सभी का बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए आगरा प्रयोगशाला भेजा गया है। 
विज्ञापन


मुख्यालय में शनिवार को पांचों शवों का पोस्टमार्टम हुआ। शवों का पोस्टमार्टम दो चिकित्सकों की टीम ने किया। डाक्टरों की टीम में डा.आरजी संखवार व डा.शिव शास्त्री मौजूद रहे। पोस्टमार्टम के समय पुलिस ने वीडियोग्राफी भी कराई। सभी शवों को शाम करीब पाचं बजे मुख्यालय स्थित यमुना नदी किनारे शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में नाते रिश्तेदारों व गांव के लोग बड़ी संख्या में आए। इस मौके पर पुलिस भी मौजूद रही।

पुलिस अधीक्षक एके त्रिपाठी ने बताया कि दो चिकित्सकों के पैनल ने पांचों शवों का पोस्टमार्टम किया है। बताया कि कृष्णपाल सिंह, रानी व छह माह की बालिका की मौत कारण पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं आया है। जबकि मृतका कुसमा व रामलली की मौत गला घोंटकर किए जाने की पुष्टि हुई है। एसपी ने बताया कि शव तीन से पांच दिन पुराने हैं। शवों से बदबू आ रही थी। बताया कि चिकित्सकों ने सभी शवों का बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए प्रयोगशाला आगरा भेजा है। बताया कि दो लोगों की हत्या किए जाने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो चुकी है। इससे जाहिर है कि घटना को अंजाम देने वाले शातिर हैं। बताया कि प्रापर्टी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कहा कि एक-दो दिन में घटना का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन


दामाद पर घूम रही शक की सुई 
पुलिस तमाम पहलुओं की जांच पड़ताल कर रही है। कृष्णपाल सिंह की नातिन के दामाद पर हत्या की सुई घूम रही है। हालांकि उसका दामाद रावेंद्र सिंह व नाती सौरभ के आने पर पूछताछ हो रही है। जबकि रामलली के पति अनिल सिंह की तलाश करने पर वह घर में पुलिस को नहीं मिला। वह अपने को विदिशा (मप्र) में होना बता रहा है। पुलिस उसके भाई जितेंद्र कोतवाली लाई है। पुलिस ने सामान्य रूप से इनसे जानकारियां ली हैं। अब इंतजार है रामलली के पति अनिल सिंह का। पुलिस उसे जेवरात व अन्य सामान की पहचान कराने व जानकारी हासिल करने के लिए बुलाना चाहती है। पुलिस के मुताबिक वह खुद आने की बात कह रहा है। इस घटना के पीछे लाखों रुपये कीमत के मकान को हड़पने का प्रयास भी एक बड़ा कारण हो सकता है। वैसे इस परिवार में बेरोकटोक लोगों का आना जाना भी होता था और मां बेटी का ससुराल न जाना व उनके पतियों की नाराजगी तथा परिवार में मात्र कृष्णपाल सिंह का वारिश बनने के लिए उसके दो भतीजे ही थे। पुलिस अपनी पैनी नजर गड़ाए है। वारदात में एक नहीं दो तीन लोगों के होने की आशंका है। कुछ जानकार सूत्रों ने बताया कि उसके नातिन का पति अनिल पिछले दिसंबर में आया था तब मकान की चर्चा भी कई लोगों से कर चुका है। गहराई से खोजबीन करने पर पड़ोसियों व अन्य लोगाें ने बताया कि बुधवार के दिन कृष्णपाल सिंह अपने कमरे में देखा गया था और उसकी नातिन रामलली देर शाम एक 25 वर्षीय युवक के साथ बाजार आई थी। वह दुपट्टा नहीं डाले थी और बाजार से कुछ सामान खरीदकर घर पहुंची। इसी के बाद गुरुवार से इस परिवार में सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें