फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मफलर से गला घोंट कर की हत्या, सड़क किनारे मिला शव

Sun, 17 Dec 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर थानाक्षेत्र के आलमचंद्रपुर के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की मफलर से गला घोट कर हत्या की गई थी। हाथ में कई जगह कटे के निशान मिले। हत्या कर शव फेंके जाने की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिनाख्त के काफी प्रयास किए। पहचान न होने पर शव मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

आलचंद्रपुर के पास शनिवार दोपहर एक 30 वर्षीय युवक का शव झाड़ियों में मिला। मृतक का गला मफलर से कसा हुआ था। शव की हालत देख अनुमान लगाया गया कि शुक्रवार रात ही हत्या कर शव फेंका गया है। शव मिलने की जानकारी पर सनसनी फैल गई। काफी संख्या में लोग पहचान के लिए एकत्र हो गए। इस बीच कोतवाली पुलिस भी मौके पर जा पहुंची। कोतवाल सतीश सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके से साक्ष्य जुटाए। मौके पर मौजूद लोगों से पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कोई पहचान नहीं कर सका। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि मृतक के बाएं हाथ में अनुज लिखा हुआ है। मफलर से गला कसकर युवक की हत्या हुई है। शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-
मृतक के कई जगह कटा मिला हाथ
हत्या कर शव फेंके जाने की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बारीकी से घटना स्थल की छानबीन की। इस दौरान मृतक के पास से पहचान के लिए कोई सामग्री नहीं मिली। उसके हाथ में ब्लेड से कटे के निशान मिले। इसे देख कर लोगों में मृतक के स्वयं हाथ काटने को लेकर चर्चा रही। पास में एक पॉलिथिन रखा मिला। जिसमें चना का साग व लौकी थी। इससे यह भी अनुमान लगाया गया कि मृतक आस पास का रहने वाला ही है। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर शिनाख्त में जुटी है। मृतक नीले रंग का जाकेटदार स्वेटर, क्रीम कलर का पैंट व अंदर सफेद (क्रीम) रंग की शर्ट पहने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें