फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 15 लाख रुपये व कार न देने पर युवक ने तोड़ी शादी

Sun, 17 Dec 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बहन की शादी में 15 लाख रुपये व कार दहेज में न देने पर शादी तोड़ने व मारपीट करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

चौथियाई गांव निवासी यदुराज सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी ग्राम पल्टेपुरवा थाना ठठिया जनपद कन्नौज निवासी सौरभ यादव के साथ तय हुई थी। दहेज में 15 लाख रुपये व कार न दे पाने के कारण संजय यादव व उनके परिजनों ने शादी तोड़ दी। उपहार लौटाने के दौरान उसके व उनके परिजनों के बीच कुछ कहासुनी भी हो गई। जिससे लोग रंजिश मानने लगे और उसे देख लेने की धमकी दी। रंजिश निकालने के लिए सौरभ, पिता संजय यादव, भाई गौरव यादव , देवा यादव, मां विमला देवी, सौरभ की पत्नी प्रियांशी यादव उर्फ दामिनी व रिश्तेदार बृजेश कुमार , शिमला देवी 26 सितंबर की शाम दो बोलेरो गाड़ियों से आकर घर में घुस आए और उसे व उसकी पत्नी मधु यादव के साथ मारपीट करने लगे। दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया। घर में रखे कीमती सामान, जेवरात व चालीस हजार रुपये उठा ले गए। कोतवाल शिवनारायन सिंह ने बताया न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें