फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: कुश्ती खेलते समय किशोर की मौत, परिजनों ने साथियों पर लगाया हत्या का आरोप

Sun, 14 Jun 2020 01:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के पैना खुर्द गांव में कुश्ती के दौरान एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने चार लोगों पर जान से मारने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


गाजीपुर थाना क्षेत्र में पैना खुर्द गांव निवासी रमेश पासवान का बेटा संजय पासवान (16) गांव में हाईस्कूल का छात्र था। गांव के कल्लू रैदास समेत चार लोगो के साथ शुक्रवार सुबह टहलने निकला था।

इसी दौरान पाल बाग में कुश्ती होने लगी। जिसमें संजय ने कल्लू को हरा दिया। जिससे दोबारा कुश्ती को लेकर विवाद होने लगा। परिजनों का आरोप है कि कल्लू ने साथियों के साथ मिलकर पुरानी खुन्नस के चलते हैं संजय की गर्दन दबा कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


मामले में गैर इरादतन हत्या की कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ आशीष सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें