फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Murder: वृद्ध किसान की धारदार हथियार से हत्या, घर के बाहर सोते समय हुआ था हमला, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 06 Jul 2023 08:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah Crime: वृद्ध किसान की हत्या की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सतपाल सिंह और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से पूछताछ की है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के सैफई में घर के बाहर सो रहे वृद्ध किसान के सिर पर धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई। सुबह परिजनों ने शव देखा, तो हड़कंप मच गया। हत्या की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू की है।

विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, ग्राम हरदोई निवासी किसान साहब सिंह  (60) पुत्र राजाराम बुधवार रात घर के बाहर बने चबूतरे शेड के अंदर सो रहा था। रात में अज्ञात बदमाशों ने साहब सिंह के सिर पर धारदार हथियारों से वार कर दिया।
इससे वृद्ध किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता गुरुवार की सुबह लगा। पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सतपाल सिंह और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से पूछताछ की है। मृतक के परिवार की आर्थिक स्थितियां कमजोर हैं। पत्नी की काफी वर्ष पहले मौत हो गई थी। घर में 13 वर्ष की उसकी बच्ची रहती थी। मृतक का बेटा बाहर प्राइवेट नौकरी करता है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें