फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में दिव्यांग की हत्या, फोरेंसिक टीम की छानबीन में सामने आई ये बात

Fri, 29 Mar 2019 10:03 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर के पनकी क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दिव्यांग युवक (35) की हत्या कर दी गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शुक्रवार सुबह पनकी के सरायमीता गांव में तालाब के पास युवक का शव देखकर एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस, डॉग स्क्वायड और  फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन


फोरेंसिक एक्सपर्ट के मुताबिक लोहे की राड जैसी किसी वस्तु से सिर पर प्रहार से युवक की मौके पर मौत हुई है। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि खोजी कुत्ता तालाब से कुछ दूर पर एक तक गया था। घर बंद होने की वजह से तलाशी नहीं ली गई। छानबीन में पता चला कि इस मकान में सुरेश व नन्हू के युवक किराए पर रहते हैं।

दोनों शुक्रवार सुबह घर में ताला लगाकर कहीं चले गए। दोनों किसी गन्ना मशीन में पिराई का काम करते हैं। पुलिस इसी मकान में रहने वाले दूसरे किराएदार अजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सुरेश व नन्हू के बारे में पता लगाया जा रहा है। युवक के शरीर पर हरे रंग की पैंट, नीले रंग की कमीज, नीली बनियान और लांग बूट हैं। हुलिए और पहनावे से वह किसी फैक्ट्री का कर्मचारी प्रतीत हो रहा है। एसपी पश्चिम संजीव सुमन, सीओ कल्याणपुर अजय कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें