फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पप्पू स्मार्ट ने दी थी सुपारी, 15 जून को छोड़ा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी में 20 जून को नरेंद्र सिंह सेंगर उर्फ पिंटू सेंगर की हत्या उसके विरोधी पप्पू स्मार्ट ने जमीन विवाद में सुपारी देकर कराई थी। पुलिस को इस संबंध में अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका तलाश कर रही है। सुपारी लेने वाले और शूटरों के गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन

20 जून को पिंटू सेंगर की सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रेश सिंह के घर के बाहर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने पप्पू स्मार्ट, मनोज गुप्ता, सउद अख्तर, वकील दीनू उपाध्याय, अरिदमन सिंह और महफूज अख्तर पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि जांच में कुछ अहम सुबूत मिले हैं जिससे एक बात स्पष्ट हो गई है कि पिंटू सेंगर की हत्या पप्पू स्मार्ट ने साजिश रचकर कराई। पप्पू ने खुद सुपारी किलर को रेकी करवाकर पिंटू के बारे में जानकारी दी। उसके बाद सुपारी लेने वाले ने शूटरों से वारदात को अंजाम दिलाया। एसपी ने बताया कि सीडीआर समेत अन्य कई अहम सुबूत पुलिस के पास हैं।
15 जून को छोड़ा था शहर : पप्पू स्मार्ट पिंटू की हत्या की साजिश रचने के लिए शहर आया था। यहीं पर वह सुपारी किलर से मिला और फिर सौदा तय हुआ। सुपारी किलर ने एडवांस लेने के बाद रेकी कर पिंटू के बारे में जानकारी जुटाई। उसके बाद पप्पू को शहर छोड़ने को कहा। एसपी पूर्वी के मुताबिक 15 जून को पप्पू शहर छोड़कर चला गया। इसके ठीक पांच दिन बाद पिंटू को मार दिया गया। सूत्रों के मुताबिक कई नामजद आरोपी हत्या की साजिश में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन

10-15 लाख में दी गई सुपारी : एसपी ने ये खुलासा नहीं किया गया है कि सुपारी लेने वाला कौन है और वह कहां का है। शूटर शहर के हैं या बाहर के, इसके बारे में भी जानकारी नहीं दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 10-15 लाख रुपये में सुपारी दी गई थी। पुलिस शूटरों को पकड़ने के बाद खुलासा करेगी।
छिंदवाड़ा से पप्पू स्मार्ट समेत चार को उठाया : पप्पू स्मार्ट, उसके दो भाई तौसीफ, आमिर और बेटे आसिम को पुलिस ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से उठा लिया है और कानपुर लेकर रवाना हो गई है। हालांकि शहर पुलिस के अफसर पप्पू को हिरासत में लेने की बात से इंकार कर रहे हैं। छिंदवाड़ा के कामठी विहार में पप्पू स्मार्ट अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहा था। छिंदवाड़ा में हुई कार्रवाई के बाद पप्पू के परिजनों ने कानपुर में अपने वकील को इसकी जानकारी दी। परिजनों को डर है कि कहीं उसका एनकाउंटर न कर दिया जाए। उसके वकील व अन्य लोग ये पता करने में जुटे हैं कि उन सभी को पुलिस ने रखा कहां है। वहीं पुलिस पप्पू के जरिये सउद अख्तर तक भी पहुंचने की जद्दोजहद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें