यूपी के हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहबादपुर में मंगलवार देर रात हुए मामूली विवाद में बुधराम (25) की गांव निवासी संजय ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस का दावा है कि दोनों शराब के नशे में थे और इसी दौरान विवाद हो गया।
वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि आरोपी के साथ उनका नाली का विवाद चल रहा था और इसी के चलते संजय ने बुधराम की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल की गई चाकू भी बरामद हुई है।