यूपी में कानपुर शहर के बर्रा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला की चापड़ मार कर निर्मम हत्या कर दी गयी।
जानें पूरा मामला...
मां की मौत के बाद बिलखती बच्चियां
यह घटना बर्रा थाना क्षेत्र की है। यहां दिन दहाड़े महिला की हत्या होने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मां की हत्या होने के बाद जब बच्चियां स्कूल से लौटी तो लाश देख कर बिलख पड़ीं। बच्चियों की हालत देख घटना स्थल पर मौजूद सभी की आंख नम हो गयी।
घटना के बाद मौजूद पुलिस व क्षेत्रीय लोग
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी। घटना के बाद से क्षेत्रीय लोगों की भीड़ घर के बाहर जुट गयी।