फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिलाकर रख देगी थाने के सामने कत्ल की ये वारदात

Mon, 29 May 2017 06:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी में जब से योगी सरकार आई है तभी से प्रदेश की पुलिस अपनी छवि सुधारने की भरसक प्रयास कर रही है। लेकिन क्या करें, इनकी नाक तले आए दिन कोई न कोई बड़ा कांड हो जाता है। ऐसी ही एक वारदात कानपुर में हुई है जिसने पुलिस की 2 महीने की मेहनत पर पलीता फेर दिया है।
विज्ञापन


कानपुर के नौबस्ता इलाके में रविवार को दिनदहाड़े थाने के सामने एक युवक का कत्ल कर दिया गया। इस वारदात को आरोपी ने बेखौख होकर अंजाम दिया।   गोली की आवाज सुनकर थाने में मौजूद पुलिस कर्मी दौडे और आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया और घायल युवक को गम्भीर हालत में अस्पताल भेजा लेकिन युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं हत्या की जानकारी लगते ही लोगों का हुजूम मौके पर पहुंच गया और मृतक के घर वालों ने थाने में हंगामा शुरू कर दिया। 
दरअसल, खाडेपुर निवासी तपेश वर्मा का गल्ला मंडी निवासी संजू का 15 लाख रुपए का लेन-देन का मामला चल रहा था। तपेश आज अपने निजी काम से नौबस्ता थाने आया हुआ था तभी संजू ने तपेश को अपने पैसे की माग की तो तपेश ने उसे थाने आने को कहा जैसे ही संजू थाने के बाहर पहुंचा तो पतेश उससे मिलने थाने के गेट पर आया और दोनो के बीच कहासुनी होने लगी।    
विज्ञापन
इसी बीच संजू से तमंचा निकाल कर तपेश के सीने में गोली मार दी और भागने लगा। गोली की आवाज सुनकर थाने में मौजूद पुलिस कर्मी दौडे और संजू को दौडाकर पकड लिया और गम्भीर रूप से घायल तपेश को इलाज के लिये अस्पताल भेजा जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।   वही एसपी साउथ राकेश जौली ने बताया कि दोनो के बीच लेन देन का विवाद था जिसके चलते थाने के सामने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गयी है फिलहाल आरोपी संजू को गिरफतार कर लिया गया है और उससे पूछ ताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें