फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे ने एकतरफा प्रेम में की थी युवती की हत्या, भाई ने 2 युवकों पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 26 Dec 2018 02:48 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
उन्नाव में युवती की हत्या का मामला
यूपी के उन्नाव जिला निवासी सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा पास कर चुकी गोल्डी की हत्या एकतरफा प्रेम में गांव के ही सिरफिरे युवक ने की थी। पुलिस घटना के खुलासे के करीब पहुंच चुकी है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। पूछताछ पूरी होते ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

सोमवार रात को मृतका के भाई ने गांव के ही दो युवकों पर मुकदमा दर्ज कराया था। मौरावां थानाक्षेत्र के अकोहरी गांव के मजरा सेवकखेड़ा निवासी गोल्डी की सोमवार सुबह चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

देर शाम छोटे भाई धीरज की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही सतीश कुमार (22) पुत्र स्व कृष्णपाल व सुभाष (38) पुत्र सदाशिव के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

2 of 4
उन्नाव में युवती की हत्या का मामला
गोल्डी की हत्या किन कारणों से की गई इसमें उलझी पुलिस को सोमवार रात जांच के दौरान कई अहम सुराग हाथ लगे। देर रात पुलिस ने कानपुर व उन्नाव में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी थी। मंगलवार शाम दबिश के दौरान पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिस युवक को हिरासत में लिया गया है उसने ही एकतरफा प्रेम में गोल्डी की हत्या की थी। युवक गांव का ही रहने वाला है। हत्या के बाद से ही वह गांव से लापता था। गोल्डी के खून से सने कपड़ों को बदलने के लिए वह मौरावां थानाक्षेत्र के बीबीखेड़ा गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां गया था।

उसने वहां कपड़े बदले थे और बाद में गुजरात भागने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने उसे भागने से पहले ही दबोच लिया। पुलिस घटना का बुधवार को हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 4
उन्नाव में युवती की हत्या का मामला
हत्या की योजना बनाकर बाग पहुंचा था
पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया है कि सोमवार सुबह करीब सात बजे ही वह हत्या के इरादे से बाग पहुंच गया था। उसने पीछे से गोल्डी को पकड़ उसके गले पर चाकू से हमला किया था। हमले के बाद ही गोल्डी ने संघर्ष भी किया। आरोपी ने इसकी जानकारी भी पुलिस को दी है। आरोपी से संघर्ष के दौरान उसके हाथ में भी चोेटें आईं। गोल्डी का गला काटने के बाद आरोपी भाग निकला था। पुलिस ने आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। घर में सब्जी काटने वाली चाकू से गोल्डी की हत्या की गई।

गले की नस कट गई, रक्तस्राव से मौत
सिरफिरे ने गोल्डी के गले में चाकू से वार किया था। इससे गले की एक नस कट गई थी। अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दो इंच लंबे दो घाव गोल्डी के गले में मिले हैं। जबकि हत्यारे से संघर्ष के दौरान उसके हाथों में भी घाव हो गए थे। उसकी दो अंगुलियों में गहरे जख्म मिले हैं।
विज्ञापन

4 of 4
उन्नाव में युवती की हत्या का मामला
ट्यूबवेल पर धोए खून से सने हाथ
पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि हत्यारोपी ने गोल्डी को मौत के घाट उतारने के बाद घटनास्थल से पचास मीटर की दूरी पर चल रहे ट्यूबवेल में खून से सने हाथ धुले थे। ट्यूबवेल गांव के ही सुभाष का है। ट्यूबवेल पर हाथ धोने के बाद आरोपी भाग निकला।

गोल्डी के चाचा के संपर्क में था आरोपी
गोल्डी के परिजनाें के अनुसार सोमवार सुबह नौ बजे हत्यारोपी युवक ने गोल्डी के चाचा पुत्तूलाल को फोन किया था। हालांकि पुत्तूलाल काल रिसीव नहीं कर पाए थे। एक घंटे बाद जब उन्हें भतीजी की हत्या की सूचना मिली तो उन्होंने युवक को नंबर मिलाया। हालांकि उसका नंबर बंद मिला। कई बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन फोन स्विच आफ बताता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें