फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री की घर में कुल्हाड़ी मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। नटपुरवा गांव में सोमवार रात घर पर राजमिस्त्री की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह घर के पास हाते में उसका खून से सना शव मिला। फॉरेसिंक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तिगाई गांव के मजरा नटपुरवा निवासी राजमिस्त्री संतोष उर्फ राजा (48) गांव के बाहर की तरफ मकान बनाकर रह रहा था। रक्षाबंधन पर सोमवार की सुबह पत्नी रेमन देवी, बेटी अनामिका (8) व शालिनी (7) को लेकर मायके छतरसा गई थी। घर में केवल संतोष था। मंगलवार सुबह 10 बजे ग्रामीणों ने संतोष का शव मकान के पास हाते में पड़ा देखा। इससे वहां भीड़ जमा हो गई। मृतक के छोटे भाई रामनरेश की सूचना पर एएसपी अनूप कुमार और सीओ संदीप सिंह पहुंचे। एएसपी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
12 साल पहले साली से की थी दूसरी शादी
रामनरेश ने बताया कि भाभी की मौत के बाद भाई संतोष ने अपनी साली रेमन से 12 साल पूर्व शादी कर ली थी। पहली पत्नी से विक्की, विक्रांत व विकल तीन लड़के हैं। वह ननिहाल छतरसा में ही मकान बनाकर रह रहे हैं। उनका गांव में आना-जाना नहीं था। ग्रामीणों में चर्चा है कि दूसरी शादी करने से उसके बेटे नाराज रहते थे।
विज्ञापन

जान बचाने के लिए की भागने की कोशिश
राजमिस्त्री का शव घर के बरामदे में लगे बिस्तर से 50 कदम दूर हाते में पड़ा मिला। खून के छीटें बिस्तर व पास की दीवार में थे। आशंका है कि हमले के बाद उसने भाग कर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने ताबड़तोड़ कई वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद फरार हो गए। शव के पास ही काफी खून पड़ा था। अभी पुलिस की जांच करीबियों के इर्द-गिर्द ही है। राजमिस्त्री का शव केवल अंडरवियर में मिला। ग्रामीणों में चर्चा रही कि वह सो रहा था, तभी हमला हुआ था। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व अन्य कोई वस्तु मौके पर नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें