फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नगर निगम शहर में बनवाएगा पांच नए स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नगर निगम शहर में अपनी जमीन पर पांच नए स्टेडियम का निर्माण कराएगा। यह स्टेडियम पांच विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे। इसके लिए नगर निगम के मुख्य अभियंता एसएफए जैदी ने संपत्ति विभाग को पत्र भेजकर जमीन की खोजबीन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि करीब एक साल पहले जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में यह मांग उठी थी। इसमें गोविंदनगर, आर्यनगर, सीसामऊ, किदवईनगर व छावनी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक स्टेडियम का निर्माण कराने की योजना थी। अब इस पर कार्य शुरू हो रहा है। मुख्य अभियंता ने संपत्ति विभाग को जमीनों का चयन कर 27 अगस्त से पहले इसका विवरण देने को कहा है। स्टेडियम में इन व आउट डोर खेलों की सुविधा होगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें