फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वेज के नाम पर नॉनवेज बेचने का आरोप, सीएम तक पहुंची थी शिकायत; निगम में चलाया बुलडोजर

Fri, 18 Oct 2024 09:46 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर

सार

कानपुर में नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए मामा भांजा वेज कॉर्नर पर बुलडोजर चढ़ा दिया। पहला तो वेज के नाम पर नॉनवेज बेचने का आरोप लगा तो वहीं दूसरी तरफ फुटपाथ पर दुकान चला रखी थी। 
विज्ञापन
अवैध दुकान पर चला निगम का बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेज के नाम पर नॉनवेज बेचने के आरोपी मामा-भांजा वेज कॉर्नर पर शुक्रवार को नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया। फुटपाथ पर रखा काउंटर भी जब्त कर लिया। मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई।

विज्ञापन


किदवईनगर ई-ब्लाक निवासी विकास त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि किदवईनगर - बारादेवी रोड पर स्थित मामा-भांजा वेज कॉर्नर में ग्राहकों को वेज के नाम पर नॉन वेज परोसा जा रहा है। इतना ही नहीं रेस्टोरेंट संचालक मुबीन अहमद फुटपाथ पर अतिक्रमण भी किए हुए है। इस पर मुख्यमंत्री कार्यालय से जिलाधिकारी को रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा गया।

इसके बाद नगर आयुक्त सुधीर कुमार के निर्देश पर नगर निगम जोन - 3 के जोनल अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह, कर अधीक्षक राजेंद्र पाल व राजस्व निरीक्षक अंकिता सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ शुक्रवार को रेस्टोरेंट ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। फुटपाथ ऊंचा कर बनाया गया चबूतरा तोड़ दिया गया। जोनल अधिकारी ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें