फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने पहली बार दिया यूपीसीए को नोटिस

Sat, 28 Jan 2017 01:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार


-मैच के दौरान लगा अमला, 3.24 लाख रुपये मांगे
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर नगर निगम ने शुक्रवार को यूपीसीए को नोटिस देकर ग्रीनपार्क में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का खर्च 323822 रुपये मांगा है। नगर निगम ने पहली बार इस तरह का नोटिस दिया है। 
विज्ञापन


ग्रीनपार्क में इंडिया-इंग्लैंड के बीच मैच से 10 दिन पहले से नगर निगम के सफाई कर्मचारी सफाई करने और कूड़ा उठाने के लिए लगाए गए थे। 26 जनवरी को सवा सौ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। इसी तरह मार्ग प्रकाश विभाग, रविश विभाग, अभियंत्रण विभाग की टीमें भी लगी रहीं।

नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह के निर्देश पर वहां खर्च का ब्यौरा तैयार किया गया। प्रभारी अपर नगर आयुक्त विनोद गुप्ता के अनुसार ग्रीनपार्क स्टेडियम में सफाई कराने में 255572 रुपये, विद्युत व्यवस्था के मद में 68250 रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन


इस प्रकार 323822 रुपये का भुगतान करने के लिए यूपीसीए के सचिव को नोटिस भेजा गया है। इसके अलावा स्टेडियम में विभिन्न प्रकार के विज्ञापन (होर्डिंग, वाल-पेंटिंग आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार का शुल्क भी नगर निगम में नहीं जमा किया गया है। इसकी गणना कर अलग से बिल भेजा जा रहा है, इसका भी भुगतान करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें