कानपुर। नगर निगम कार्यकारिणी की पूर्व में स्थगित बैठक बुधवार दोपहर दो बजे से होगी। इसमें घर-घर कूड़ा उठान सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। कार्यकारिणी सदस्य नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी में है।
बैठक के लिए नगर निगम निधि से स्वीकृत कार्यों, निविदाओं, बजट आवंटन व व्यय का ब्योरा नगर निगम की अधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक करने, तीन साल के घर-घर कूड़ा उठान, विभिन्न समितियों से पार्षदों को हटाए जाने समेत अन्य बिंदुओं पर की समीक्षा की जाएगी। स्थानीय निधि लेखापरीक्षा प्रतिवेदनों, मासिक आय-व्यय के प्रकाशन व वैधानिक प्रावधानों के अनुपालन की स्थिति, एसआईटी के गठन के आधार, आदेश व अधिकार क्षेत्र को लेकर चर्चा होगी। संवाद