फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 लाख से सुधरेगा मुंगीसापुर-शाहजहांपुर व बिरमा मार्ग

विज्ञापन
ॉड़ा मुंगीसापुर-शाहजहांपुर मार्ग। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। मुंगीसापुर से शाहजहांपुर वाली सड़क का करीब एक किमी हिस्सा उखड़ गया है। वहीं इससे जुड़ा बिरमा संपर्क मार्ग भी बदहाल है। शासन ने यह दोनों मार्ग दुरुस्त कराने के लिए 45.07 लाख रुपये की मंजूरी दी है। इसमें से 4.51 लाख रुपये अवमुक्त भी किए गए हैं। सड़क बनने से करीब 20 गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

मुंगीसापुर से शाहजहांपुर मार्ग करीब 12 किमी लंबा है। इस रास्ते से दोहरापुर, नेरा, गौरीकरन, शाहजहांपुर, पुखरायां, मुंगीसापुर, टुटई चांदपुर, सिथरा, कृपालपुर, देवब्रहमापुर अकोड़ी समेत 20 गांवों के दस से पंद्रह हजार लोगों की आवाजाही होती है। मुंगीसापुर से दोहरापुर तक एक किमी हिस्से में सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है।
वहीं इससे जुड़े संपर्क मार्ग बिरमा में करीब साढ़े सात सौ मीटर सड़क बदहाल है। लोक निर्माण विभाग ने इन मार्गों के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा था। प्रदेश सरकार ने राज्य सड़क निधि से सड़क दुरुस्त करने के लिए 45.07 लाख रुपये की मंजूरी दी है। इसके साथ ही 4.51 लाख रुपये अवमुक्त किए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय गौरव तिवारी, कमलेश कुमार, दीपक, राकेश आदि ने बताया कि धन अवमुक्त होने से सड़क जल्द सुधरने की उम्मीद है। इससे यातायात सुगम होगा। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन एसपी ओझा ने बताया कि राज्य सड़क निधि में बदहाल सड़क दुरुस्त करने की मंजूरी मिली है। टेंडर कराकर जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें