कानपुर। मुंबई और दिल्ली की फ्लाइट रविवार को चकेरी एयरपोर्ट देरी से आईं। बंगलूरू और हैदराबाद की फ्लाइट समय से पहले ही आ गई। एक घंटा 36 मिनट की देरी से मुंबई की फ्लाइट 4:11 बजे पर कानपुर आई। 4:38 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी। दिल्ली की फ्लाइट भी तीन मिनट की देरी से 2:03 बजे कानपुर आई। 2:37 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। बंगलूर की फ्लाइट तय समय से 16 मिनट पहले 11:49 बजे आई। 12:17 बजे उड़ान भरी। हैदराबाद की फ्लाइट भी तय समय से 14 मिनट पहले 12:31 बजे कानपुर आई। 1:04 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरी। (संवाद)