फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 14 को बूंदाबादी, 17 के बाद बढ़ेगी गलन भी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दो दिनों से निकल रही धूप से गलन भरी ठंड से काफी राहत मिल गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 17 जनवरी के बाद माैसम फिर बदलेगा और गलन भरी ठंड फिर बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

अगले सप्ताह नए पश्चिमी विक्षोभ के आने के बाद कानपुर परिक्षेत्र समेत गंगा के मैदानी इलाकों में शीतलहर और तेज होगी। मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी को बूंदाबांदी का अनुमान है। 18 और 19 जनवरी को आने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के साथ निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा। इससे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं नमी लेकर आएंगी। इससे कानपुर परिक्षेत्र में गलन भरी ठंड और बढ़ जाएगी।
वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अभी हिमालयीय क्षेत्र से एक पश्चिमी विक्षोभ निकलने वाला है। इसके जाते ही हवाओं की निरंतरता बनेगी लेकिन इसका कोई खास असर कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं आएगा। अगले सप्ताह जो पश्चिमी विक्षोभ आएगा, उसका असर पड़ेगा। मध्य प्रदेश और राजस्थान में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे नमी बढ़ेगी जिससे बादल आ सकते हैं। बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन

रविवार को कानपुर परिक्षेत्र के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट आई है लेकिन न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री बढ़ गया। धूप निकलने और रात को ऊंचे बादलों के आने-जाने से तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सीएसए की मौसम वेधशाला में माहौल में 94 फीसदी नमी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सुबह और रात को धुंध और कोहरा बना रहेगा। दिन में गुनगुनी धूप निकलेगी लेकिन शीत लहर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें