फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 अक्टूबर को यहां से शुरू हो रही मुंबई बंगलूरू हवाई सेवा, 189 सीटर होगा जहाज

Thu, 27 Sep 2018 12:27 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- मुंबई को जाने वाले जहाज में होंगी 189 सीटें 
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के अहिरवां एयरपोर्ट से बंगलूरू (वाया मुंबई) जाने वाले हवाई जहाज में दिल्ली वाले के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा सीटें होंगी। यह जहाज 189 सीटर होगा, जबकि दिल्ली जाने वाले जहाज में 78 सीटें हैं। आठ अक्तूबर से शुरू होने वाली नई हवाई सेवाओं के लिए एयरपोर्ट पर बुधवार को तैयारियां चलती रहीं। वेटिंग रूम को बेहतर करने और उसकी क्षमता बढ़ाने का काम चलता रहा। 

विज्ञापन
Trending Videos

डेमो पिक
उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों की टीम एयरपोर्ट पर तैयारियों का जायजा लेकर एक दिन पहले ही लौटी है। इस समय उड़ान को लेकर स्पाइस जेट और एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ एयरफोर्स के अधिकारी-कर्मचारी अपने काम में जुटे हैं। अथॉरिटी के स्थानीय निदेशक जमील खालिक ने बताया कि दिल्ली के लिए संचालित विमान में कम सीटें होने की वजह से यात्रियों की संख्या भी कम थी।
विज्ञापन

डेमो पिक
अब आठ अक्तूबर से मुंबई-बंगलूरू और एक नवंबर से कोलकाता के लिए  उड़ान शुरू हो रही है। ये दोनों विमान बड़े साइज के हैं। दोनों में सीटें बराबर हैं। ज्यादा सीटें होने की वजह से यात्री भी ज्यादा आएंगे। इसके चलते एयरपोर्ट पर हर सुविधा भी बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें