फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP नेता ने खोला राज, PM मोदी के कान में यह बोले थे मुलायम

Wed, 22 Mar 2017 11:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी से कुछ इस तरह मिले मुलायम
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के दिन मंच पर कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर सबके मन में हजारों सवाल उठने लगे। दरअसल, यह वो वाकया था जब मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कान में कुछ फुसफुसाते हुए देखा गया।
विज्ञापन



 
Trending Videos

मोदी के कान में ये बोले थे मुलायम

अखिलेश से ऐसे मिले पीएम नरेंद्र मोदी
यही नहीं उसके बाद मुलायम ने अपने बेटे अखिलेश यादव को भी नरेंद्र मोदी से मिलवाया। सबके मन में यह सवाल आ रहा था कि मुलायम ने मोदी के कान में क्या कहा था। तब से लेकर अबतक इस बात के लिए बस कयास ही लगाए जा रहे थे।

लेकिन एक अंग्रेजी अखबार ने दावा किया है कि उसको किसी सीनियर नेता ने दोनों शीर्ष नेताओं के बीच हुई बातचीत के बारे में बताया है। अखबार की खबर का दावा है कि मुलायम ने पहले मोदी के कान में कहा था, ‘थोड़ा अखिलेश का ख्याल रखिए।’
 
विज्ञापन

पीएम मोदी से अखिलेश का हाथ मिलवाकर ये बोले मुलायम

योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में अखिलेश और मुलायम ने पीएम मोदी से की मुलाकात
इसके बाद वह अखिलेश को मोदी के पास लेकर आए। फिर उन्होंने दोनों का हाथ मिलवाकर कहा, ‘इनको सिखाइए।’ इसपर मोदी ने भी सहमति देते हुए अपना सिर हिला दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने अखिलेश की पीठ भी थपथपाई थी। योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव दोनों ही पहुंचे थे। अखिलेश यादव जब शपथ से पहले मंच पर पहुंचे थे तो सभी विधायकों से मुलाकात की थी। लेकिन यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती नहीं पहुंची। इनके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और यूपी के पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी सहित पार्टी के कई नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें