चीन और पाकिस्तान देश के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। दोनों देश गठबंधन करके भारत पर हमले की तैयारी कर रहे हैं। भारत को इनसे अब बहुत ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। स्वतंत्रता दिवस पर इटावा में आयोजित शहीदों की श्रद्धांजलि यात्रा के दौरान ये बात समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कही।
नुमाइश पंडाल में ‘मुलायम के लोग’ संगठन द्वारा आयोजित श्रंद्धाजलि यात्रा में मुलायम ने कहा कि युवाओं को अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। अपने भाषण में उन्होंने देश को आज़ाद कराने में अपना जीवन निछावर करने वालो शहीदों को याद किया। पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने समजवादी पार्टी को अपने खून पसीने से सींचने वाले नेता जी से पार्टी को मजबूत करने के लिये उचित निर्णय लेने के लिये कहा।