बाबा रामदेव ने भी जताई है कुछ करने की इच्छा
मंगलवार को जब बाबा रामदेव नेताजी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे तो भावुक हो गए। अखिलेश से मिलकर उन्होंने ऐसा कुछ करने की इच्छा जताई थी, जिससे आने वाली पीढ़ी तक नेताजी के कामों से परिचित हो और उन्हें आदर्श अपना आदर्श माने।
योगी भी कह चुके हैं सहयोग की बात
निधन के दिन सैफई में नेताजी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेश सरकार की ओर से पूरे सहयोग की बात कही थी। माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार की ओर से भी नेताजी को लेकर कोई घोषणा की जा सकती है।