फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulayam Singh Funeral: श्रद्धांजलि देने पहुंचे वरुण गांधी, गले लगाते ही फफक कर रोने लगे अखिलेश

Tue, 11 Oct 2022 04:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

मेनिका गांधी के साथ श्रद्धांजलि देने पहुंचे सांसद वरुण गांधी ने मंच पर पहुंचते ही अखिलेश यादव को गले से लगा लिया। इस पर अखिलेश भावुक होकर फफकने लगे।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि देने पहुंचे वरुण गांधी, अखिलेश को लगाया गले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के सैफई नुमाइश पंडाल में नेताजी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सांसद वरुण गांधी के गले लगाते ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव फफकने लगे। वरुण और उनकी मां मेनका गांधी ने उन्हें ढांढस बंधाया। मंगलवार सुबह पौने 11 बजे नेताजी मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर उनके आवास से सैफई नुमाइश पंडाल लाया गया।

विज्ञापन


यहां मंत्री, सांसद और विधायकों ने श्रद्धांजलि देना शुरू की। करीब ढ़ाई बजे अपनी मां सांसद मेनिका गांधी के साथ श्रद्धांजलि देने पहुंचे सांसद वरुण गांधी ने मंच पर पहुंचते ही अखिलेश यादव को गले से लगा लिया। इस पर अखिलेश भावुक होकर फफकने लगे। इससे पहले वह अपने चाचा व प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के भी ढांढस बांधने पर रोने लगे थे। उधर नेताजी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेंद्र बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी श्रद्धांजलि दी है।

नेताजी की मौत पर वरुण गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि- अलविदा नेताजी! आपकी ख्याति और आपके जीवन से जुड़ी स्मृतियां सदा-सदा के लिए अमर हैं। मैं इस दुख की घड़ी में अपने बड़े भाई अखिलेश यादव के साथ मज़बूती से खड़ा हूं। उनका विशाल हृदय, धीर-गंभीर व्यक्तित्व और सामाजिक न्याय के प्रति संघर्ष भाव उन्हें नेताजी से मिली आत्मीय विरासत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें