पिता ने बेटी की हत्या की आशंका जता पुलिस बुलाई। सूचना पर ऐरवाकटरा थाना पुलिस व सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह व तहसीलदार पीयूष कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लिया है। पति व अन्य परिजनों से पूछताछ की। पति ने बताया कि वह अपने माता पिता से अलग मकान में रहता है।
उसने किसी भी तरह की विवाद न होने की जानकारी पुलिस को दी। इधर पिता व अन्य मायके पक्ष के लोगों द्वारा लगाए आरोपों पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी। तहरीर मिलती है, तो रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।