फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulayam Singh Yadav Death: नहीं होगी मुलायम सिंह की तेरहवीं, जानिए क्या है वजह?

Wed, 12 Oct 2022 03:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

सैफई की परम्परा के मुताबिक मुलायम सिंह यादव की तेरहवीं का आयोजन नहीं होगा। दरअसल सैफई में तेरहवीं की परंपरा नहीं है। रीति रिवाज के मुताबिक 11 अक्टूबर से 11वें दिन शुद्धिकरण हवन होगा।
विज्ञापन
यहीं हुआ था मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैफई की परम्परा के मुताबिक मुलायम सिंह यादव की तेरहवीं का आयोजन नहीं होगा। बुधवार शाम से पाठ होगा। 11वें दिन शुद्धिकरण हवन होगा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव मंगलवार को पंच तत्व में विलीन हो गए। उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार हुआ था। 
विज्ञापन


वहीं आज सुबह अखिलेश पिता की अस्थियां लेने के लिए गए और उसके बाद परिवार के साथ शुद्धिकरण संस्कार में शामिल हुए। सैफई की परम्परा के मुताबिक मुलायम सिंह यादव की तेरहवीं का आयोजन नहीं होगा। दरअसल सैफई में तेरहवीं की परंपरा नहीं है। रीति रिवाज के मुताबिक 11 अक्टूबर से 11वें दिन शुद्धिकरण हवन होगा।



सैफई के लोगों का मानना है कि अगर कोई बड़ा आदमी तेरहवीं करता है तो उसे देखकर गरीब आदमी भी करेगा और उस पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। इसी वजह से यह व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव का सोमवार को गुरुग्राम (हरियाणा) स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हुआ था। वह 82 वर्ष के थे। उनका पार्थिव शरीर सोमवार शाम सैफई लाकर उनके आवास में रखा गया, जहां हजारों लोग नेताजी को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें