फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई मुलायम सिंह की तबीयत बिगड़ी, खबर सुनते ही कानपुर से लखनऊ के लिए रवाना हुए शिवपाल

Fri, 26 Apr 2019 05:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पीजीआई में भर्ती हुए मुलायम सिंह यादव, डॉक्टर कर रहे जांच
विज्ञापन
अखिलेश यादव के पिता और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की शुक्रवार दोपहर अचानक से तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद फौरन उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती किया गया है। मुलायम सिंह के भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने उनकी दिमाग से संबंधित कई जांचें कराईं।
विज्ञापन


बताया गया कि कुछ दिन पहले उनकी नाक से खून आया था। जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीजीआई के डॉक्टर प्रो. अमित अग्रवाल ने बताया कि भर्ती होने के बाद मुलायम सिंह का रुटीन चेकअप किया गया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव-शिवपाल यादव
साथ ही उनको कमजोरी की भी शिकायत थी। फिलहाल उनकी डायबिटीज थोड़ी बढ़ी पाई गई है। उन्हें कुछ ही देर में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। मुलायम सिंह यादव के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से इटावा कन्नौज जिले में सपा कार्यकर्ताओं और मुलायम सिंह के समर्थकों में हड़कंप मच गया।

कानपुर की अकबरपुर लोकसभा सीट पर प्रसपा का समर्थन करने आए भाई शिवपाल यादव भी सभा को जल्द खत्म कर फौरन लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें