फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulayam Singh Yadav Funeral: इन नेताओं ने दी मुलायम को आखिरी विदाई, वरुण से लिपटकर फूट-फूटकर रोए अखिलेश

Tue, 11 Oct 2022 07:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
विज्ञापन
1 of 10
अखिलेश के गले लगकर रोए सांसद वरुण गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
इटावा के सैफई में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए सैफई में सैलाब उमड़ा। अंतिम यात्रा में नेताजी अमर रहे के नारे लगे। बेटे अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह को मुखाग्नि दी। इस दौरान अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी मुलायम सिंह के दर्शन किए। उद्योगपति अनिल अंबानी ने भी नेता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही अंतिम संस्कार में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे, योग गुरु बाबा रामदेव, एनसीपी चीफ शरद पवार, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, सांसद वरुण गांधी समेत देश के कई दिग्गज नेता पहुंचे। श्रद्धांजलि देते समय वरुण गांधी ने अखिलेश को गले लगाया तो वह फूट-फूटकर रोने लगे।
विज्ञापन

2 of 10
एनसीपी चीफ शरद पवार ने नेता जी के किए अंतिम दर्शन - फोटो : अमर उजाला

वरुण गांधी बोलो- इस दुख की घड़ी में बड़े भाई अखिलेश के साथ

भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने भी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि नेता जी की ख्याति और आपके जीवन से जुड़ी स्मृतियां सदा-सदा के लिए अमर हैं। मैं इस दुख की घड़ी में अपने बड़े भाई अखिलेश यादव के साथ मजबूती से खड़ा हूं। उनका विशाल हृदय, धीर-गंभीर व्यक्तित्व और सामाजिक न्याय के प्रति संघर्ष भाव उन्हें नेताजी से मिली आत्मीय विरासत है। अनिल अंबानी भी मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं। शरद पवार और अनिल अंबानी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 10
अखिलेश चाचा रामगोपाल यादव के साथ - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी श्रद्धांजलि दी। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी श्रद्धांजलि दी। अभिषेक बच्चन ने भी मुलायम सिंह के दर्शन किए।

4 of 10
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने मुलायम को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सैफई पहुंचे। यहां गहलोत मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और नेता जी को श्रद्धांजलि दी। वह दोपहर एक बजकर 45 मिनट के करीब सैफई पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 10
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने किए अंतिम दर्शन - फोटो : ANI

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार खड़गे ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी और पार्टी के अन्य नेता यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैतृक गांव सैफई पहुंचे। सभी ने मुलायम सिंह यादव का भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

6 of 10
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मुलायम के किए अंतिम दर्शन - फोटो : अमर उजाला
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पुष्पचक्र समर्पित कर दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भले ही आज सैफई में मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उनकी तरफ से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नेताजी की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र समर्पित किया। वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी नेता जी के अंतिम दर्शन किए।
विज्ञापन

7 of 10
सपा नेता आजम खां ने नम आंखों से नेता जी को दी अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
सपा नेता आजम खां ने नम आंखों से दी विदाई
सपा के कद्दावर नेता आजम खान भी मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देने सैफई पहुंचे। इस दौरान उनकी आंखें नम थीं। वह सही से चल भी नहीं पा रहे थे। उन्हें बेटे अब्दुल्ला आजम और अखिलेश यादव ने मिलकर सहारा दिया। 

8 of 10
नेता जी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए योग गुरु रामदेव - फोटो : अमर उजाला
मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए योग गुरु बाबा रामदेव भी पहुंचे। उन्होंने पुष्प अर्पित कर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। 

9 of 10
नेता जी के अंतिम संस्कार में मौजूद लालू यादव के बेटे तेजस्वी - फोटो : ANI
लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे भी मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। तेज प्रताप और तेजस्वी ने सपा संरक्षक के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया।
विज्ञापन

10 of 10
नेता जी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री और सपा सांसद जया बच्चन ने भी मुलायम सिंह के अंतिम दर्शन किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें